
जबलपुर। सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले एक विडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें प्राईवेट बस संचालकों द्वारा मेट्रो बस चालकों से मारपीट का मामला सामने आया था। जि़सकी पाटन थाने में मेट्रो बस चालकों द्वारा शिकायत की गई थी। लेकिन मेट्रो बसचालकों का कहना है कि पुलिस ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की। यही नहीं बीते दिन एक बार फिर जब मेट्रो बस पाटन पंहुची तो प्राईवेट बस संचालकों द्वारा फिर से मारपीट की गई। जिसमें मेट्रो बस के कन्डक्टर को चोट भी आई।
इस घटना के बाद मेट्रो बसचालकों ने पाटन चौराहे पर 7 से 8 बसों को खड़ी करके चक्काजाम कर प्रर्दशन किया। जि़ससे 2 से 3 घंटे वाहनों का आवागमन थम गया। इसके बाद सक्रिय पुलिस ने मेट्रो बसचालकों को समझाईश दी। थाने पहुंचकर घायल कन्डक्टर को मुलाहजा के लिए पाटन हॉस्पिटल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की। प्राईवेट बस संचालकों ओर मेट्रो बस संचालक की आपसी सहमती से समझौता कराने की कोशिश जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved