
भोपाल। चुनावी साल में मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है। सीएम शिवराज लगातार कर्मचारियों के हित में फैसले ले रहे हैं। कुछ दिन पहले जहां पंचायत कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं को कई सौगात दी थी, वहीं अब संविदाकर्मियों को भी 4 जुलाई को सौगात दे सकते हैं।
दरअसल, संविदा कर्मचारियों की 4 जुलाई को भोपाल के लाल परेड मैदान में महापंचायत होगी। जिसमें पूरे प्रदेश से अलग-अलग विभागों के संविदा कर्मी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के जरिए सीएम शिवराज सिंह चौहान उनको सौगात दे सकते हैं। बता दें कि पिछले दिनों प्रदेश के संविदा कर्मियों ने नियमितिकरण सहित कई मांगों को लेकर कर विरोध प्रदर्शन किया था। तब सरकार ने उनको आश्वासन दिया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved