
इंदौर। इंदौर (Indore) जिले को एक और प्रशासनीक अधिकारी (Administrative Officer) मिल गया है। राज्य शासन (State Government) के सामान्य प्रशासन विभाग के उपसचिव कार्मिक जितेंद्र सिंह चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार छतरपुर (Chhatarpur) के राप्रसे डिप्टी कलेक्टर राकेश परमार (Rakesh Parmar) को तत्काल प्रभाव से इंदौर जिला डिप्टी कलेक्टर के पद पर स्थानांतरित करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। अब तक इंदौर में प्रमोट होकर ही डिप्टी कलेक्टर आए थे। माना जा रहा है कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वे सोमवार तक पदभार गृहण कर सकते है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved