इन्दौर। मकान (house) बनाने का काम करने वाले एक मिस्त्री (repairman) ने जहर खाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। हालांकि उसने आत्महत्या (suicide) का जिम्मेदार खुद को बताया, लेकिन घर से गैस की टंकी चोरी हो जाने के बाद से वह दु:खी था।
पिगडंबर के रहने वाले 40 साल के राधेश्याम पिता कड़वा के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। बताया जा रहा है कि उसने कल शाम 4 बजे सल्फास की गोलियां खा लीं, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस उसके बयान लेने पहुंची तो उसने बताया कि उसकी मौत का वह खुद जिम्मेदार है। परिजन का कहना है कि चार दिन पहले घर से उसकी गैस की टंकी चोरी हो गई थी। कोई चोर घर का ताला खोलकर घुसा और टंकी उठाकर ले गया और ताला वापस लगा गया। वह राऊ थाने में इसकी रिपोर्ट लिखाने गया था, मगर वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस वाले राधेश्याम से चोर का नाम-पता मांग रहे थे, लेकिन उसे पता नहीं था। गैस की टंकी चोरी होने से वह दु:खी रहता था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved