img-fluid

आसानी से कम करना चाहते हैं वेट, तो सुबह खाली पेट खाएं ये 6 तरह के फल

October 16, 2026

नई दिल्‍ली । वजन (weight) बढ़ना जितना आसान है उतना ही मुश्किल (difficult) है वजन घटाना। लोग वेट कंट्रोल करने के लिए जिम में घंटों पसीने (sweat) हैं और डाइटिंग (Dieting) करते हैं। इसके अलावा सुबह खाली पेट (empty stomach) कई तरह के ड्रिंक्स (drinks) का भी सेवन करते हैं जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। वेट लॉस करने के लिए आप अपनी डाइट में फ्रूट्स भी शामिल कर सकते हैं।


  • इन दिनों बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण मोटापा की समस्या आम होती जा रही है, लेकिन बढ़ते वजन के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इसलिए समय रहते वजन कंट्रोल करना जरूरी है।

    वजन कम करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करना चाहिए। इसके अलावा डाइट पर ध्यान देना भी काफी जरूरी है। आप अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करते हैं, इससे आपके वजन पर सबसे ज्यादा फर्क पड़ता है। वजन कम करने के लिए लोगों को सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा रोजाना सुबह आप कुछ फ्रूट्स खाकर भी बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।

    पपीता
    पपीता में विटामिन-ए और विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फॉस्फोरस और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप रोजाना खाली पेट पपीता खाते हैं, तो इससे वजन कम होने में मदद मिलती है। स्किन के लिए भी पपीता काफी फायदेमंद माना जाता है।

    केला
    सुबह खाली पेट केला खाने से पाचन में सहायता मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है। अगर आप थका हुआ महसूस करते हैं, तो केला एनर्जी देने में मदद करता है। केला खान से फैट बर्न होने में भी मदद मिलती है।

    नाशपाती
    नाशपाती में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिससे पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है। अगर आप सुबह नाशपाती खाते हैं, तो इससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं और वजन कम होने में मदद मिलती है।

    कीवी
    कीवी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से पाचन स्वस्थ रहता है। यह वजन कम करने में भी मदद करता है। इसमें विटामिन-ई, पोटैशियम, कॉपर, सोडियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, जो सेहत के लिए जरूरी होते हैं। वजन घटाने के लिए आप सुबह खाली पेट कीवी खा सकते हैं।

    स्ट्रॉबेरीज
    स्ट्रॉबेरीज बेहद रसीला और स्वादिष्ट फल है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। आप इसे सुबह नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। स्ट्रॉबेरीज के सलाद या स्मूदी में भी डालकर सेवन कर सकते हैं।

    अंगूर
    अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अगर आप सुबह खाली पेट अंगूर खाते हैं, तो इससे भूख कंट्रोल होती है और वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह फल दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Share:

  • रात को सोने से पहले दूध पीना है बेहद फायदेमंद, हैरान कर देने वाले फायदे

    Fri Oct 16 , 2026
    नई दिल्ली। दोस्‍तों दूध हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद और असरदार है यह हमें कई समस्‍याओं में राहत दिलानें का काम करता है । आपको जानकारी के लिए बता दें कि आयुर्वेद के अनुसार दूध (milk) को संपूर्ण आहार माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि अगर किसी वजह से आपका मील […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved