
महिदपुर। क्षेत्रीय विधायक बहादुरसिंह चौहान ने हेलीपेड पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात की। साथ ही महिदपुर विधानसभा क्षैत्र में अल्पवर्षा के कारण खरीफ फसल सोयाबीन का सर्वे करवाकर राहत राशि एवं बीमा राशि स्वीकृत करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा है। विधायक बहादुरसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर उज्जैन आए थे। ऐसे में हेलीपेड पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का स्वागत किया है जिसके बाद उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved