मुंबई (Mumbai) । बॉलीवुड के नए कपल एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा (Tamanna Bhatia and actor Vijay Verma) इस वक्त चर्चा में हैं। पिछले कई दिनों से दोनों के रिश्ते की चर्चा बॉलीवुड में हो रही है। कुछ दिनों पहले तमन्ना (Tamanna Bhatia) ने सोशल मीडिया के जरिए विजय के साथ अपने रिश्ते को फैंस के सामने कबूल किया था। हाल ही में दोनों छुट्टियां एन्जॉय करने मालदीव गए थे। वहां से लौटने के बाद दोनों एयरपोर्ट पर अलग-अलग गेट से बाहर आए। इस बार पैपराजी के एक सवाल पर विजय वर्मा थोड़ा नाराज हो गए।
पैपराजी का सवाल सुनकर विजय वर्मा थोड़े नाराज हो गए और जवाब देते हुए कहा, “आप ऐसा नहीं कह सकते।” विजय को पैपराजी के ये कमेंट्स बिल्कुल भी पसंद नहीं आए। उनके इस बयान से उन्हें गुस्सा आ गया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नेटिजेंस ने कमेंट्स में पैपराजी को भी ट्रोल किया है।
दरअसल, 2023 का स्वागत करते हुएविजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का किस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई। फिर ‘लस्ट स्टोरी-2’ के प्रमोशन के दौरान खुलासा हुआ कि विजय और तमन्ना एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को भी बॉलीवुड की ये नई जोड़ी काफी पसंद आई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved