img-fluid

क्‍यों डूबता है शेयर बाजार में आम आदमी का पैसा? सामने आई ये बड़ी वजह

October 05, 2023

नई दिल्‍ली: भारतीय शेयर बाजार में रिटेल इनवेस्‍टर की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. लेकिन, खुदरा निवेशक यानी आम आदमी की एक शिकायत है कि उनका पैसा शेयर बाजार में ज्‍यादा डूबता है. बाजार की ज्‍यादा समझ न होने को अधिकतर लोग इसका कारण मानते हैं. सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने अब खुलासा किया है कि बाजार में मौजूद हर तीन में से दो निवेश सलाहकार रजिस्‍टर्ड नहीं है.

मतलब ये स्‍टॉक मार्केट में निवेश को लेकर सलाह देने के योग्‍य नहीं हैं. ये अयोग्‍य निवेश सलाहकार ही रिटेल निवेशक का सबसे ज्‍यादा पैसा डुबोते हैं. जो इन अयोग्‍य एडवाइजरों के टिप्‍स फॉलो करते हैं, उनको खूब नुकसान होता है. एक हकीकत यह भी है कि आम निवेशक निवेश सलाहकारों की टिप्‍स पर भरोसा भी ज्‍यादा करते हैं और उन्‍हें सही और फर्जी सलाहकार की पहचान भी कम होती है.

अयोग्‍य लोगों के स्‍टॉक मार्केट में निवेश की सलाह देने का धंधा चलाने का खुलासा कोई पहली बार नहीं हुआ है. ये मुद्दा पहले भी उठा है. सेबी भी इससे अवगत है. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माधबी पुरी बुच ने कहा कि ऐसे कई मामले सामने आएं हैं, जिसमें पाया गया कि अयोग्य निवेश सलाहकार 500 कर्मचारियों की लंबी-चौड़ी फौज के साथ लोगों को स्‍टॉक मार्केट में पैसा लगाने की राय दे रहे थे. पुरी का कहना है कि इन अयोग्‍य सलाहकारों ने अनगिनत लोगों का पैसा डुबोया है.


  • 10 लाख सलाहकारों की जरूरत
    रिपोर्ट के अनुसार, सेबी चेयरपर्सन ने कहा कि न केवल पूरे इकोसिस्टम में अधिक योग्‍य और ट्रेंड निवेश सलाहकार जोड़ने की जरूरत है. इन सभी का सेबी के साथ रजिस्टर होना भी जरूरी है. इन सलाहकारों को सिर्फ निवेश सलाह देनी चाहिए कोई ट्रेडिंग कॉल्स नहीं देनी चाहिए. माधबी पुरी बुच ने कहा कि ऐसा भी देखने में आया है कि कुछ निवेश सलाहकार ऐसे लोगों के साथ मिलकर कारोबार चला रहे हैं जो सेबी के साथ रजिस्टर्ड नहीं हैं. इससे आम निवेशक का नुकसान होने की आशंका बढ़ जाती है.

    सेबी चेयरपर्सन ने कहा कि सेबी जानता है कि निवेश सलाह के नाम पर क्या क्या किया जा रहा है. फर्जी निवेश सलाहकारों पर सेबी कड़ा एक्‍शन लेने वाला है. उन्‍होंने कहा कि सलाहकार के नाम पर कुछ लोग समानांतर पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस चलाने से लेकर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट किराए पर देने जैसे भी का कर रहे हैं. इन पर लगाम लगाई जाएगी.

    केवल इक्विटी डेरीवेटिव की सलाह
    सेबी के द्वारा की गई एक स्टडी के मुताबिक अधिकांश निवेश सलाहकार सिर्फ इक्विटी डेरीवेटिव की सलाह देते हैं और ऐसे ही ट्रेडिंग कॉल्स और टिप्स ऑफर करते हैं. इन कॉल्स में अधिकांश कॉल्स ऐसे शहरों से मिली हैं जो इक्विटी को लेकर स्पैम कॉल करने के लिए जाने जाते हैं.

    Share:

  • करोड़ों की संपत्ति छोड़ तीन दोस्तों ने पकड़ी वैराग्य की राह, मां-बाप ने रोते-रोते दी बेटों को विदाई

    Thu Oct 5 , 2023
    भिंड: धन और सुख समृद्धि के पीछे हर कोई भाग रहा है, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं करोड़ों की पॉपर्टी छोड़ कोई सन्यासी कैसे बन सकता है. जी हां, ऐसा ही कुछ नजारा भिण्ड जिले में देखने को मिला. यहां तीन मित्र सांसारिक दुनिया छोड़कर जैन मुनि बन गए. चंबल का भिण्ड जिला ऋषियों […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved