img-fluid

इंदौर : पड़ोसी को दंपति करते थे परेशान, इसलिए दी जान

October 06, 2023


इंदौर। एक व्यक्ति की आत्महत्या के मामले में उसके पड़ोसी दंपति (Neighboring Couple) के खिलाफ उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया।
सेंट्रल कोतवाली पुलिस (Central Kotwali Police) ने बताया कि बीते दिनों नार्थ तोड़ा (North Toda) के रहने वाले महेश मेवाड़ ने आत्महत्या (Suicide) कर ली थी। उसने एक सुसाइड नोट (Suicide Note) लिखा था, जिसमें जिक्र किया था कि उसे उसके पड़ोसी वंदना और दिलीप जायसवाल परेशान करते थे, जिसके चलते वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट और अन्य पहलुओं की जांच के बाद दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया।


पति-देवर और ससुर ने इतना प्रताडि़त किया कि जान देना पड़ी
एक महिला ने बीते दिनों आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने उसके पति, ससुर और देवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। किशनगंज पुलिस (Kishanganj Police) ने बताया कि बीते दिनों रॉयल रेसीडेंसी भाटखेड़ी में दामिनी नामक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच हुई तो पता चला कि शादी के बाद से ही उसे पति स्वतंत्र उर्फ राहुल, ससुर और देवर मानसिक रूप से परेशान करते थे। इसी से दु:खी होकर दामिनी ने फांसी लगाई। जब दामिनी ने यह कदम उठाया था, तब उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का भी आरोप लगाया था। जांच में यह मामला आत्महत्या का निकला।

Share:

  • मनोज पटेल के टिकट के विरोध में आज भाजपाई घेरेंगे भाजपा कार्यालय

    Fri Oct 6 , 2023
    हजारों कार्यकर्ता देपालपुर से इकट्ठा होकर रैली के रूप में निकलेंगे इंदौर (Indore)। देपालपुर विधानसभा में फिर से मनोज पटेल को भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। यहां संघ और एक धार्मिक संस्था से जुड़े लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर वे उज्जैन कार्यालय का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved