img-fluid

देश का निर्यात सितंबर में 2.6 फीसदी घटकर 34.47 अरब डॉलर रहा, आयात में भी दिखी गिरावट

October 13, 2023

नई दिल्ली: देश के आयात और निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक साल दर साल आधार पर देश के एक्सपोर्ट और निर्यात दोनों आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है. इसके चलते देश का व्यापार घाटा सितंबर 2023 में 19.37 अरब डॉलर पर रहा है. आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में देश का व्यापार घाटा 24.16 अरब डॉलर रहा था.

जानें कैसे रहे आयात और निर्यात के आंकड़े
इस साल सितंबर 2023 में देश का निर्यात 2.6 फीसदी घटकर 34.47 अरब डॉलर रहा है जबकि पिछले साल यानी सितंबर 2022 में भारत का कुल निर्यात 35.39 अरब डॉलर था. सितंबर में भारत का आयात भी 15 फीसदी घटकर 53.84 अरब डॉलर रहा है जो कि पिछले साल इसी महीने में 63.37 अरब डॉलर पर था.

चालू वित्त वर्ष के 6 महीनों के दौरान भी देश का आयात और निर्यात घटे
चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-सितंबर के दौरान निर्यात 8.77 फीसदी घटकर 211.4 अरब डॉलर रहा है. वहीं इन छह महीनों में आयात 12.23 फीसदी गिरकर 326.98 अरब डॉलर रहा है.


  • गोल्ड इंपोर्ट में हुआ इजाफा
    गोल्ड इंपोर्ट में इस साल इजाफा देखा जा रहा है और पिछले साल इसमें गिरावट देखी गई थी. सोने के इंपोर्ट पर लगी ड्यूटी के चलते आयात में गिरावट देखी जा रही थी. इसके अलावा पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, कीमती स्टोन्स, चांदी, कोयला, कोक के आयात में भी गिरावट देखी जा रही है.

    चीन के आयात और निर्यात में भी दिखी गिरावट
    चीन के निर्यात और आयात दोनों में सितंबर में 6.2 प्रतिशत की गिरावट आई है. चीन के आयात और निर्यात में लगातार पांचवें महीने गिरावट दर्ज की गई है. कमजोर ग्लोबल डिमांड के चलते ऐसा देखा जा रहा है. चीन का निर्यात सितंबर में 6.2 फीसदी की गिरावट के बाद 299.13 बिलियन डॉलर पर रहा है. वहीं आयात में भी 6.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और ये 221.43 बिलियन डॉलर पर रहा है.

    Share:

  • गांधी परिवार ने सबको ठगा लेकिन कमलनाथ गांधी परिवार को ठग रहे हैं - सीएम शिवराज सिंह चौहान | Gandhi family cheated everyone but Kamal Nath is cheating Gandhi family - CM Shivraj Singh Chauhan

    Fri Oct 13 , 2023
     
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved