
आगर-मालवा। मध्यप्रदेश (MP) के आगर-मालवा (Agar-Malwa) में एक भाई ने अपनी बहन का तलवार से सिर काट डाला। बताया जा रहा है कि यहां के बड़ौद थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 वर्षीय बहन अपने पति को छोडक़र पिछले 2 साल से मुस्लिम युवक के साथ लिव इन रिलेशन (Live in relation) में रह रही थी, जिससे भाई काफी नाराज था। इससे भाई की समाज में काफी बदनामी हो रही थी। कल दो साल बाद जब बहन अपने घर पहुंची तो गुस्से में आकर भाई ने उसका तलवार से सिर काट डाला। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने बहन का सिर काटने वाले भाई को गिरफ्तार कर लिया। उधर घटना के बाद से लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved