
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्वतखोर मामले में सीबीआई (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने बीएसएनएल (BSNL) के जनरल मैनेजर को रिश्वत लेते पकड़ा है। जनरल मैनेजर बीएसएनएल (BSNL) के सुलतानिया रोड स्थित ऑफिस में पदस्थ है। जीएम के खिलाफ बीएसएनएल (BSNL) के ही जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर अवध साहू ने शिकायत की थी। उनकी शिकायत पर ही सीबीआई ने कार्रवाई की है। जनरल मैनेजर (GM) महेंद्र सिंह ने चार्जशीट में से नाम हटाने के लिए 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved