
नागदा। क्राइम मीटिंग लेने के लिए शुक्रवार को एसपी सचिन शर्मा शहर पहुँचे। सीएसपी कार्यालय पर करीब 2 घंटे तक 5 थाने मंडी, बिरलाग्राम, उन्हेल, खाचरौद व भाटपचलाना के कार्यों व पेंडेंसी की समीक्षा की। इस दौरान सीएसपी बृजेश श्रीवास्तव, एसडीओपी पुष्पा प्रजापति के अलावा पांचों थानों के टीआई से लेकर एसआई, एएसआई, हेड कांस्टेबल रैंक के अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा में प्रभारियों को जनता कि अपेक्षा पर खरा उतरने के निर्देश देते हुए वर्तमान काम के स्तर को संतोषजनक नहीं मानने की बात सामने आई है।
रजला से बाइक चोरी
बीती रात ग्राम रजला से बाइक चोरी की वारदात हुई हैं। जानकारी के मुताबिक गांव के घनश्याम पिता बसंतीलाल की बाइक चोरी हुई हैं। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं जिसमें तीन बदमाश बाइक ले जाते नजर आ रहें हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved