
इंदौर। एबी रोड स्थित गणेश घाट पर मंगलवार को भी दो हादसे हुए, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। दरअसल उक्त स्थान पर शाम साढ़े चार बजे घाट उतर रहा एक ट्राला डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी ओर से आ रहे ट्रक में जा घुसा। घटना में ट्रक के ड्राइवर की मौत हो गई। इस घटना के आधे घंटे बाद एक ट्राले ने दो कारों को टक्कर मार दी, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved