
उज्जैन। आज सुबह हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र में नेतागिरी दिखाई दी और जनप्रतिनिधि झाडू लगाते दिखे। इस दौरान आम लोग भी उपस्थित थे तथा नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने सफाई की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज सुबह हरसिद्धि मंदिर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमें स्वच्छता का संदेश देते हुए सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालुहेडा और महापौर मुकेश टटवाल शामिल हुए तथा उन्होंने मंदिर की सफाई कर स्वच्छता की शपथ दिलवाई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved