
उज्जैन। विगत एक सप्ताह से उज्जैन में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। आज सातवें दिन शनिवार सुबह फिर तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक इस सप्ताह रविवार 21 जनवरी से लेकर आज शनिवार 27 जनवरी तक उज्जैन में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। 21 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। उसके बाद से लगातार 22 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री दर्ज हुआ था। 23 जनवरी को यह 8.7 डिग्री, 24 जनवरी को फिर यह 7.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। इसी तरह 25 जनवरी को उज्जैन में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस, 26 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं आज शनिवार सुबह यह 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वेधशाला अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया कि पहाड़ी राज्यों से आ रही सर्द हवाओं के कारण मालवांचल में सर्दी बढ़ गई है। अगले तीन चार दिन ऐसी ही स्थिति रहेगी। हालांकि कल अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस क्या आप-पास बना हुआ है। कड़ाके की सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वेधशाला अधीक्षक के अनुसार जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे तथा 6.5 डिग्री से ऊपर दर्ज होता है तो उसे दिन को शीतल दिन अर्थात कोल्ड डे कहा जाता है। पिछले लगातार 7 दिनों से उज्जैन में कोल्ड डे घोषित हो रहा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved