
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का परिवार लगातार बढ़ते जा रहा है। भाजपा का ज्वाइनिंग अभियान में गुरुवार को नर्मदापुरम जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सुधीर पटेल (Narmadapuram District Panchayat President Radha Sudhir Patel) ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुधीर पटेल, मनीष गौर, अभिषेक गौर, शुभम गौर ने भी भाजपा ज्वाइन की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे है। विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का परिवार बढ़ रहा है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved