
डेस्क: गुजरात में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। सीनियर नेता और कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढ़वाडिया ने इस्तीफा दे दिया है। अर्जुन मोढ़वाडिया गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर नेता हैं। उन्होंने आज विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। वो पोरबंदर से विधायक चुने गए थे। विधानसभा में वे नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि वे जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved