img-fluid

इन पोषक तत्वों की कमी से महिलाओं को होती है कई दिक्‍कतें, तुरंत खाना शुरू करें ये चीजें

April 22, 2026

नई दिल्‍ली । शोध बताते हैं कि पोषक तत्वों (nutrients) की कमी से महिलाएं (Women) तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करती हैं। ऑफिस हो या फिर घर। अधिकतर महिलाएं काम में इतना व्यस्त हो जाती हैं कि खाने-पीने (eating and drinking) का अच्छे से ख्याल नहीं रख पाती हैं। परिणाम स्वरूप उनके शरीर में विटामिन (vitamins), मिनरल्स, आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों की कमी होने लगती है और वो बीमार पड़ने लगती हैं।

तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं, जिनकी मदद से आवश्यक पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है, और महिलाएं कमर दर्द, सिर दर्द, थायराइड, एनीमिया, हड्डियों में तेज दर्द, दिल व किडनी से जुड़ी सभी समस्याओं से खुद को दूर रख सकती हैं।

महिलाएं हेल्दी रहने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

कैल्शियम की कमी नहीं होने देंगे ये फूड
महिलाओं में कैल्शियम की कमी शरीर की हड्डियों में दर्द का कारण बन सकता है। कैल्शियम की कमी से महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में महिलाएं को अपनी डाइट में अधिक से अधिक डेयरी उत्पादों शामिल करने चाहिए। चिया सीड्स पत्तेदार सब्जियां, बादाम और अंजीर भी कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं।


  • इन चीजों में आयरन कूट-कूट कर भरा होता है
    आयरन की कमी के चलते महिलाएं एनीमिया का शिकार हो जाती है। किसी काम में उनका मन नहीं लगता। खून की कमी के चलते शरीर जल्दी थक जाता है। ऐसे में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए उन्हें पालक, चुकंदर बींस, दाल, ड्राई फ्रूट, साबुत अनाज जरूर खाने चाहिए।डाइट में रागी, बाजरा, और ज्वार को शामिल करना भी हेल्दी माना जाता है।

    पर्याप्त विटामिन डी के लिए ये खाना जरूरी है
    महिलाओं में अक्सर विटामिन डी की कमी हो जाती है। इस कारण उनका शरीर कमजोर होने लगता है। विटामिन डी की कमी से बचने के लिए महिलाएं अपनी डाइट में ट्राउट, या सैल्मन जैसी फैटी फिश शामिल कर सकती हैं। कार्ड लिवर ऑयल में भी काफी मात्रा में विटामिन डी होता है। इसके अलावा एक्सपर्ट दूध, अंडा, मशरूप, और साबुत अनाज खाने की सलाह देते हैं।

    ऐसे शरीर में पूरी होगी ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी
    महिलाओं को नियमित रूप से अखरोट, अलसी के बीज, सोया, एवोकाडो, मछली, अंडा जैसी चीजों को खाना चाहिए। ये सभी चीज़ें शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी नहीं होने देती हैं। बता दें, शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी होने से महिलाएं अक्सर डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं और उनकी मेंटल हेल्थ पर इसका बुरा असर पड़ता है।

    Share:

  • ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए इन 7 हेल्दी फूड्स का करें सेवन, मिलेगा जबरदस्‍त लाभ

    Wed Apr 22 , 2026
    नई दिल्‍ली । दिमाग की कमजोरी याददाश्त को धीमा कर देती है। ऐसे लोगों की सीखने की क्षमता भी कम हो जाती है। इन समस्याओं को दूर करके ब्रेन पावर बढ़ाने (increase brain power) के लिए 7 हेल्दी फूड्स (healthy foods) का सेवन करना चाहिए। यह आपकी ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। ब्रेन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved