सीधी (Seehi)। अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) के तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य (Chhawni Peethadhishwar Jagatguru Paramhans Acharya) का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि महिलाओं के लिए अगर धरती पर नर्क है तो वह इस्लाम है। यहां महिलाएं बच्चा पैदा करने की मशीन बनकर रह गई हैं। यह सच है कि अगर मुस्लिम लड़की हिंदू लड़के से शादी करती है तो उसे जीते जी जन्नत मिल जाती है। यही वजह है कि मुस्लिम महिलाएं सनातन धर्म को अपनाकर घर वापसी कर रही हैं।जगतगुरु ने कहा कि इस्लाम में आतंकी प्रवृत्ति के लोग हावी हो जाते हैं और सबको दबोच लेते हैं। इसलिए आवश्यक है कि भारत संवैधानिक हिंदू राष्ट्र बने। उन्होंने कहा कि देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ है। इसलिए हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र बनेगा। चंद लोग फंडिंग पाकर देश का माहौल बिगड़ रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved