
भोपाल। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) को लेकर बीजेपी (BJP) का प्रचार अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश में बीजेपी के कई नेताओं के दौरे रहेंगे। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह 6 अप्रैल को सिंगरौली और सीधी के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) मंडल जबलपुर के दौरे पर रहेंगे। डॉ. यादव दोपहर 2.35 बजे मंडला में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे जबलपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के रोड शो की तैयारियों का अवलोकन करेंगे। रात्रि 8 बजे वीसी के माध्यम से प्रदेश स्तरीय साहू समाज के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल विदिशा दौरे पर रहेंगे तो प्रदेश के शहर प्रभारी सतीश उपाध्याय जबलपुर के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी के प्रवास पर रहेंगे इसके बाद यह बमोरी में स्थानीय कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved