
इंदौर। इंदौर से इंडस्ट्री में जाकर नाम करने वालों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कई को तो सीधे मौके मिले हैं तो कई ऐसे हैं, जो कई साल इंदौर में एक्टिंग सीखने और थिएटर करने के बाद मुंबई गए और अब बड़े टीवी शो में उन्हें मौके मिले हैं। ऐसा ही एक मौका इंदौर की ईशिता दीक्षित को मिला है, जो स्टार प्लस के शो ‘उडऩे की आशा’ में नजर आने वाली हैं।
ईशिता एक साल पहले मुंबई गई थीं, जिसके बाद उन्होंने कुछ टीवी एड और मिनी सीरिज में काम किया। अब जाकर ईशिता को बड़ा मौका मिला है। डेली शो ‘उडऩे की आशा’ में वे मुख्य किरदार की सहेली के रोल में नजर आने वाली हैं। ईशिता ने बताया कि वे तिरुपति में थीं, जब इस शो के लिए उन्होंने ऑडिशन दिया था। कई में से उन्हें इस किरदार के लिए चुना गया है। इससे पहले शाहरुख खान के साथ भी एक एड कर चुकी हैं। वे बताती हैं कि इंदौर में उन्होंने शुरुआत स्टेज से की थी। लगातार कई थिएटर ग्रुप के साथ काम करके खुद की एक्टिंग को निखारा, क्योंकि 12 साल की उम्र से उनका सपना इसी इंडस्ट्री में जाने का था। इसमें थिएटर ने उनकी काफी मदद की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved