img-fluid

शनि 12 मई को बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों की तरक्की का महायोग

May 06, 2024

नई दिल्‍ली (New Delhi) । मई महीने की 12 तारीख को शनि (saturn) नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन कर्मफल के स्वामी शनिदेव सुबह में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश करेंगे। यहां वे 18 अगस्त तक रहेंगे। शनि का नक्षत्र परिवर्तन सभी राशियों (zodiac signs) पर अपना प्रभाव डालेगा। ऐसे में शनि की बदलती चाल कुछ राशियों को जबदस्त लाभ दिला सकती है। आइए जानते हैं शनि के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश से किन राशियों को पॉजिटिव रिजल्ट्स मिलेंगे-

कन्या राशि
शनि की बदलती चाल से कन्या राशि के लोगों को फायदा होगा। कानूनी मामलों में आपको जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थितियों को मजबूत बनाएगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान रखें।


वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि की बदलती चाल फायदेमंद मानी जा रही है। आपके सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ लेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनि का गोचर शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। शनि की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग जाएंगे। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

  • Chandrayaan-3 News: चांद पर बार-बार जाग रहा ये चंद्रयान, मुश्किल भरे हालात में भी तैयार

    Mon May 6 , 2024
    नई दिल्‍ली(New Delhi) । Chandrayaan-3 यानी भारत की अंतरिक्ष(India’s space) सफलता एक बड़ा अध्याय, फिलहाल चांद पर सो रहा है। कब जागेगा इसका जवाब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization) के पास भी नहीं है। इसी बीच जापान के चंद्रयान (chandrayaan)कहे जाने वाले मून स्नाइपर ने चंद्रमा से खुशखबरी भेजी है। खास बात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved