
इंदौर। आयुक्त शिवम वर्मा (Commissioner Shivam Verma) के निर्देशानुसार शहर को रेबीज फ्री सिटी बनाने व डॉग बाईट की बढती समस्या के निराकरण में शहर में निगम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। उपरोक्त क्रम में आज नगर निगम इंदौर व एनजीओ के द्वारा जोन क्रमांक 14 फूटी कोठी चौराहा क्षेत्र मे संयुक्त रूप से इंदौर शहर को रेबीज फ्री सिटी व डॉग बाइट के बढ़ते समस्या के निराकरण को ध्यान में रखते हुए जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान के तहत कोटि कोटि चौराहे पर लगाए गए शिविर में आवारा स्वान के काटे जाने से किस प्रकार बचाव किया जा सकता है और काटने की पश्चात क्या-क्या सावधानी बरतनी है इसके संबंध में नागरिकों को जानकारी दी गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved