img-fluid

गर्मियों में बनाएं ये काठियावाड़ी तड़का छाछकूल-कूल ड्रिंक्स

May 05, 2026

मुंबई । Kathiyawadi Tadka Chaas Recipe: गर्मी से राहत पाने के लिए आपने आजतक कई तरह के समर ड्रिंक्स का सेवन किया होगा। हो सकता है इन ड्रिंक्स में छाछ का नाम भी शामिल हो। लेकिन आज जो छाछ की रेसिपी आपके साथ शेयर करने वाले हैं वो छाछ की बाकी रेसिपी से ना सिर्फ बिल्कुल अलग है बल्कि टेस्टी भी है।

जी हां,इस रेसिपी का नाम है काठियावाड़ी तड़का छाछ। काठियावाड़ी तड़का छाछ को भी बाकी छाछ रेसिपी की ही तरह दही से तैयार किया जाता है। लेकिन इस छाछ के फ्लेवर को जो चीज खास बनाती है, वो है इसमें लगाया जाने वाला तड़का। काठियावाड़ी तड़का छाछ गुजरात की एक फेमस रेसिपी है, जो आमतौर पर गर्मियों के मौसम में भोजन के साथ परोसी जाती है।



  • काठियावाड़ी तड़का छाछ बनाने के लिए सामग्री-
    छाछ के लिए-
    -1 कप ठंडा सादा दही

    -1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

    -½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर

    -½ छोटा चम्मच काला नमक

    -½ छोटा चम्मच नमक

    -½ छोटा चम्मच सूखा अदरक पाउडर (सौंठ)

    -½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

    -3 कप ठंडा पानी

    तड़के के लिए-
    -1 बड़ा चम्मच घी

    -½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर

    -1 चम्मच कटी हुई हरी मिर्च

    -10-12 करी पत्ते

    काठियावाड़ी तड़का छाछ बनाने का तरीका-
    काठियावाड़ी तड़का छाछ बनाने के लिए सबसे पहले एक मीडियम साइज के बाउल में दही डालकर उसे चिकना और मलाईदार होने तक फेंटें। इसके बाद बाउल में धनिया, जीरा पाउडर, काला नमक, नमक, अदरक पाउडर, काली मिर्च पाउडर और पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।

    छाछ में तड़का लगाने के लिए-
    छाछ में तड़का लगाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन को रखें। इसके बाद पैन में घी गर्म करें। घी गर्म होने पर इसमें जीरा पाउडर, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर 4-5 सेकेंड तक चटकने दें। इस तैयार तड़के को छाछ के ऊपर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। छाछ परोसने से पहले छाछ के गिलास में ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें।

    Share:

  • दही के साथ इन चीजों का न करें सेवन, वरना सेहत के लिए होगा खतरनाक

    Tue May 5 , 2026
    नई दिल्ली। दही (Curd) प्रोबायोटिक्स, विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है, जो आंत सहित पूरे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद (advantageous) होता है. दही भले ही तमाम फायदों से भरपूर हो, लेकिन इसको कुछ फूड आइटम्स (food items) के साथ बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से दही फायदों के बजाय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved