
सियोल। उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। तानाशाह किम जोंग उन ने हाल ही में जंगी अभ्यास करके किम ने अमेरिका और जापान के समक्ष अपने आक्रामक इरादे जाहिर किए थे। इस बीच, उत्तर कोरिया ने एक बार फिर उकसावे वाला काम किया है। उत्तर कोरिया ने पूर्वी समुद्र तट की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। इससे क्षेत्र में एक बार फिर तनाव फैल गया है। दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ’ ने कहा कि उत्तर कोरिया ने अपनी राजधानी प्योंगयांग के पास समुद्र की ओर कम दूरी की 10 संदिग्ध मिसाइलें दागी हैं। इसे लेकर हमारी सेना ने निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। उन्होंने आगे कहा कि वह अमेरिका एवं जापान के साथ सूचनाएं साझा कर रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved