img-fluid

लोकसभा में गौरव गोगोई को बनाया गया कांग्रेस का उपनेता

July 14, 2024

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद (Congress MP) गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) को लोकसभा (Lok Sabha) में पार्टी का उपनेता ( Deputy Leader) नियुक्त किया गया। वहीं, आठ बार के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया। सांसद मनिकम टैगोर और डॉ. एमडी जावेद को सचेतक नियुक्त किया गया। कांग्रेस महासचिव केसीवेणुगोपाल ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है।


कांग्रेस महासचिव ने बताया कि उन्होंने इस बाबत एक पत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को पत्र लिखकर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के लिए उपनेता, मुख्य सचेतक और दो सचेतकों की नियुक्ति के बारे में सूचित किया है।

इससे पहले, पार्टी ने राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के रूप में नामित किया था। जिन्हें बाद में इस पद पर नियुक्त किया गया। केसी वेणुगोपाल ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निर्देशन में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के अन्य दल लोकसभा में लोगों के मुद्दों को पूरी उर्जा के साथ उठाएंगे।

Share:

  • मोदी की रैली में ट्रंप की रैली की तरह हुआ था अचानक हमला! पटना को आज भी याद है 2013 का वो बम धमाका

    Sun Jul 14 , 2024
    डेस्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार (13 जुलाई) को पेंसिल्वेनिया के बटलर में चुनावी रैली के दौरान गोली से उनपर हमला किया गया। गोली उनके कान को छूकर निकली है। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हत्या का प्रयास 2013 की भयावह यादें ताजा कर देता है, जब 2014 के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved