img-fluid

मोहन कैबिनेट में बड़ा बदलाव, मंत्री रामनिवास रावत को दी गई इस मंत्रालय की जिम्मेदारी

July 21, 2024

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) के कैबिनेट मंत्री रामनिवास रावत (Cabinet Minister Ram Niwas Rawat) को मंत्री बनने के 14 दिन बाद रविवार को विभाग का आवंटन (Allocation of Department) कर दिया गया। उनको वन एवं पर्यावरण विभाग (Forest and Environment Department) की जिम्मेदारी दी गई है। रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। 8 जुलाई को उनके कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भी विभाग का आवंटन नहीं किया गया था। अभी तक वन व पर्यावरा विभाग नागर सिंह चौहान संभाल रहे थे।

नागर सिंह चौहान के पास अब तीन में से एक अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ही बचा है। इसे कैबिनेट में उनके कद घटने के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, राज्य सरकार ने रविवार को मंत्रिमंडल में इस बदलाव की अधिसूचना भी जारी कर दी। बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में दिल्ली दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। वहां से हरि झंडी मिलने के बाद रावत को विभाग का आवंटन कर दिया गया।


लोकसभा चुनाव के दौरान श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से विधायक रामनिवास रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। छह बार के विधायक रावत इससे पहले भी कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। रावत को मंत्री पद की राज्यपाल को दो बार शपथ दिलाना पड़ी थी। पहले उन्होंने राज्यमंत्री बतौर शपथ ली, बाद में पता चला तो उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Share:

  • हरियाणा के नूंह में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, SMS सेवाएं भी सस्पेंड, ब्रज मंडल यात्रा को लेकर सुरक्षा सख्त

    Sun Jul 21 , 2024
    नूंह। हरियाणा के नूंह (Nuh in Haryana) स्थित नल्हड़ मंदिर पर सोमवार को ब्रजमंडल यात्रा (Brajmandal Yatra) निकाली जाएगी। इस दौरान मंदिर पर भारी पुलिस बल तैनात (Heavy police force deployed at the temple) रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर पहाड़ पर भी पुलिस की तैनाती रहेगी। बता दें कि ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा को कड़ी सुरक्षा के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved