img-fluid

प्रदेश सरकार आज ले सकती है तबादलों से प्रतिबंध हटाने का निर्णय

August 20, 2024

भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) अपने कार्यकाल में पहली बार तबादलों से प्रतिबंध हटाने जा रहे हैं। आज प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में नई तबादला नीति पर मुहर लगने के साथ ही तबादलों से प्रतिबंध हट जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादली नीति का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। तबादलों पर प्रतिबंध कितने दिनों के लिए हटेगा, इसका निर्णय कैबिनेट में होगा। हालांकि सरकार अधिकारी, कर्मचारी के दबाव में तबादलों से प्रतिबंध हटा रही है, ऐसे में संभव है कि 15 दिन के सीमित समय के लिए तबादलों से प्रतिबंध हटाया जाए। तबादला नीति में ड्राफ्ट लगभग पुरानी नीति जैसा ही है। जिसमें तबादलों की संख्या विभाग के कर्मचारी संख्या के हिसाब से निर्धारित है।


Share:

  • इंदौर : मौत का पाठ पढ़ा गई अश्लील टीचर

    Tue Aug 20 , 2024
    खुद सरकारी स्कूल में पढ़ती और कोचिंग में पढ़ाने लगी इंग्लिश… महंगे शौक तथा लाखों रुपयों के लालच ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे – अदालत से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई… पुलिस ने भी पैसे ऐेंठे तो जान देकर लाज बचाई – पहले टीचर ने टॉर्चर कर वसूले 2 लाख, फिर थाने में समझौते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved