img-fluid

Saudi Arabia: रेगिस्तान में भटक गया तेलंगाना का शख्स, पानी की कमी-थकान के कारण हुई मौत

August 25, 2024

रियाद। सऊदी अरब के रब अल खली रेगिस्तान में पानी की कमी और थकान के कारण तेलंगाना के एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद शहजाद के तौर पर की गई है, जो करीमनगर का रहने वाला था। वह सऊदी अरब के एक टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी में पिछले तीन वर्षों से नौकरी कर रहा था। बता दें कि अल खली रेगिस्तान सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र में 650 किमी तक फैला हुआ है। यह अपनी कठोर परिस्थितियों के लिए बहुत मशहूर है।


यह घटना तब घटी, जब जीपीएस सिस्टम के फेल होने के बाद मोहम्मद शहजाद सूडान के एक नागरिक के साथ रास्ता भटक गया। इस दौरान शहजाद का मोबाइल भी बंद हो गया। वे अब किसी को भी फोन नहीं कर पा रहे थे। जैसे ही उनके वाहन का ईंधन खत्म हो गया, वे दोनों रेगिस्तान की चिलचिलाती गर्मी के बीच बिना खाना और पानी के फंस गए।

दोनों ने इस गर्मी में खुद को बचाने के लिए बहुत संघर्ष किया, लेकिन पानी की कमी और थकान के कारण दोनों की मौत हो गई। उनके मौत के चार दिन बाद दोनों का शव गुरुवार को मिला। उनका शव रेत के टीलों के बीच उनके वाहन के पास ही मिला।

Share:

  • MP : पत्नी खर्च करती थी ज्यादा पैसे, पति ने ढाई लाख में दोस्त को सुपारी देकर करवा दी हत्या

    Sun Aug 25 , 2024
    ग्वालियर. मध्य प्रदेश (MP) के ग्वालियर (Gwalior) में एक पति (husband)  ने अपनी ही पत्नी (Wife) की सुपारी देकर हत्या करवा दी. कत्ल की इस वारदात में युवक के दोस्त (friend) ने भी उसका साथ दिया. जानकारी के मुताबिक पत्नी की हत्या करवाने के लिए पति ने ढाई लाख रुपए में सौदा तय किया था […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved