
नागदा। चेहल्लुम पर नगर में निकले ताजियों का कारवां मंगलवार शाम मैदान ए कर्बला के लिए रवाना हुआ। या हुसैन कहते हुए कोई हुसैन की याद में रोता नजर आया तो कोई छाती पीटकर मातम मनाता नजर आया। कसाई मोहल्ला, चेतनपुरा, जबरन कालोनी, नई दिल्ली स्थित किरण टॉकिज की गली, पाडल्या रोड़, मारुति नगर आदि क्षेत्रों से आए ताजिए जामा मस्जिद रोड पर पहुँचे। इस दौरान मरसियों की गूंज के बीच अखाड़ों के कलाकार हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन करते नजर आए। कर्बला मैदान में बहते अश्को के साथ ताजियों को ठंडा करने की रस्म अदा की।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved