जलगांव। महाराष्ट्र (MH) के जलगांव में सोमवार को 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और हत्या (rape and murder) के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी पीड़िता की छोटी बहन द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर की गई, जो अपराध की चश्मदीद थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर पहले उसके साथ बलात्कार किया, फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया।
पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ लौट रही थी खेत से
मध्य प्रदेश का रहने वाला आरोपी अपने माता-पिता के साथ महाराष्ट्र के चोपड़ा तालुका इलाके में रहता है। यह घटना पिछले हफ्ते हुई, जब आरोपी अपनी बहन के घर गया, जो उस खेत के पास था जहां पीड़िता का परिवार काम करता था। शनिवार की शाम को जब आरोपी अपने माता-पिता के घर लौट रहा था, तो उसने दोनों बहनों को खेत से लौटते देखा। उन्हें देखकर उसने कथित तौर पर बड़ी बहन को खेत में खींच लिया और उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के साथ-साथ यौन अपराधों के विरुद्ध बच्चों के संरक्षण (पोस्को) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved