img-fluid

ये बुरी आदतें कम उम्र में ही बना देंगी आपको बूढ़ा, आज से बना लें इनसे दूरी

February 27, 2026

नई दिल्ली। वक्त के साथ हर रोज और पल हर किसी की उम्र बढ़ती (Age increases) है, और एक उम्र ही है जिसको बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है लेकिन हां वक्त के पहले आ रहे बुढ़ापे (Old age before time) के इन लक्षणों को कम उम्र में आने से जरूर रोका जा सकता है. जैसे ही आपको फील होने लगे कि आप बुढ़ापे की ओर अग्रसर (Moving towards old age) हो रहे हैं, कुछ चीजों को बदल देना चाहिए.

हमारी दिनचर्या की कई खराब आदतों (Bad habits) के कारण समय से पहले ही शरीर कमजोर पड़ने लगता है. हालांकि इससे बीमारी होने की भी आशंका होती है. झुर्रियां, बेजान त्वचा, बाल झड़ना व सफेद बाल की भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में कहा जाता है कि इन सबसे बचने के उपाए मौजूद है।


  • ज्यादा मीठा खाना गलत :
    अगर आप बहुत ज्यादा मीठा खाने के शौकीन हैं, तो ये आपके लिए हानिकारक है. मीठा खाने से डायबिटीज होने का खतरा रहता है, इसके अलावा वजन भी बढ़ता है जो आपको उम्र से ज्यादा बढ़ा दिखाता है. झुर्रियों की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिस कारण से आपकी उम्र भी ज्यादा दिखती है. ऐसे में मीठा से दूरी बनाना ही बेहतर होता है.

    पानी कम पीने की आदत बदलें :
    शरीर और स्किन को हेल्दी रखने के लिए प्रचुर मात्रा में पानी पीना बेहद आवश्यक होता है. पानी कम पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है. यानी कि स्किन में बेहद रूखापन आना.थकाव महसूस होना.एक्सपर्ट अनुसार रोजाना 8-10 गिलास पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल आते हैं. एक अच्छी स्किन के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है.

    कम नींद लेना :
    कम उम्र में बूढ़े होने का एक कारण पूरी नींद ना लेना भी है. आम तौर ऐसा होता है कि लोग कई कई दिनों तक 5, 6 घंटे ही सोते हैं, जो स्किन के लिए हानिकारक होता है. दरअसल नींद दौरान हमारी मसल्स, सेल्स और स्किन गहराई से रिपेयर होते हैं जो शरीर को बेहत बनाती है. लेकिन अगर आप कम नींद लेती हैं तो स्किन समय से पहले ही बूढ़ी दिखाई देने लगती है.

    स्मोकिंग और ड्रिंक करने की आदत :
    अधिक मात्रा में स्मोकिंग और ड्रिंक करना भी शरीर को वक्त से पहने बूढ़ा बना देता है. इन दोनों में डिहाइड्रेशन होने से स्किन ड्राई होने लगती है. इससे समय से पहले ही चेहरे पर झुर्रियां नजर आने लगती है. ऐसे में इन दोनों चीजों से बेहद दूर रहना चाहिए.

    शारीरिक गतिविधि ना करना :
    अक्सर लोग कोई भी शारीरित गतिविधन नहीं करते हैं. यानी कि वह एक ही जगह पर बैठे रहना पसंद करते हैं. अगर आप जिम नहीं जाते हैं तो चलने-फिरने, उठने-बैठने, स्ट्रेचिंग, सीढ़ी चढ़ना आदि कामों को अपनी लिस्ट में शामिल कर लें. अगर आप लगातार बैठे रहेंगे तो इससे वजन बढेगा और स्किन पर असर पड़ेगा.

    जंक फूड अधिक खाना :
    जंक फूड लोगों को खाने में बहुत पसंद होता है क्योंकि ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है मगर यह सेहत को नुकसान पहुंचाता है. जंक फूड के अधिक सेवल ने शरीर में कई तरह की बीमारियों का आगमन हो जाता है.इसके साथ ही चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती है.ऐसे में आप डेली डाइट में हरी सब्जियां, सूखे मेवे, जूस आदि शामिल करें.

    Share:

  • पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भीषण जंग, एयरस्ट्राइक के लिए घुसे पाक एयरक्राफ्ट को अफगान फोर्स ने मार गिराया

    Fri Feb 27 , 2026
    नई दिल्ली. पाकिस्तान ( Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच संघर्ष तीव्र (Conflict intensifies) हो गया है. पाकिस्तानी सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया में एयर स्ट्राइक (airstrike) की, जिसके जवाब में तालिबान ने सीमा चौकियों पर बड़े हमले शुरू किए. दोनों पक्षों की जवाबी कार्रवाई से तनाव बढ़ा है, और कतर की मध्यस्थता में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved