
बालाघाट। बालाघाट (Balaghat) जिले में सर्चिंग के लिए निकले सीआरपीएफ (CRPF) के जवानों (Jawans) का बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक जवान की मौत (One Dead) हो गई, जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल (Four Injured) हो गए। घायलों को महाराष्ट्र के गोंदिया रेफर किया गया। सभी जवान नक्सल प्रभावित मछूरदा चौकी में पदस्थ थे। घटना बिरसा थाना क्षेत्र के गर्राटोला के पास हुई।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 6:00 बजे थाना बिरसा अंतर्गत सीआरपीएफ 7 बटालियन की डी कंपनी मछुरदा क्षेत्र में डोमिनेशन के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान रास्तें में उनका बोलेरो वाहन पाथरी से सुंदरवाही के बीच कुदान गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 22 साल के कांस्टेबल तारकेश्वर टी निवासी धमतरी छत्तीसगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। उनका पार्थिक शरीर सीएचसी बिरसा में सुरक्षित रखा गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved