
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर पॉल्यूशन (Delhi-NCR Pollution) की मार झेल रहा है। यहां की हवा इतनी जहरीली हो गई है कि सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। लोगों को मास्क का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इस बीच दिल्ली में नया ट्रैफिक नियम लागू (New traffic rule implemented) कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी की एक सड़क पर एकतरफा ट्रैफिक (One-Way Traffic) नियम लागू किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) की ओर से इस मामले में आदेश जारी किया गया है।
दरअसल, ये फैसला रोड पर ट्रैफिक को कम करने और वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। इसके तहत शहर के दक्षिण-पूर्व में सुजान मोहिंदर रोड को मथुरा रोड से जोड़ने वाले खंड पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए एकतरफा यातायात नियम लागू किया है। यातायात पुलिस उपायुक्त एस.के. सिंह ने आदेश में कहा है कि कि अगले आदेश तक सभी वाहन सुजान मोहिंदर रोड की ओर से मथुरा रोड की ओर एक ही दिशा में चलेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved