img-fluid

दिल्‍ली में रोहिंग्या शरणार्थियों को बसाने का आरोप, AAP ने केंद्र को घेरा, भाजपा का क्‍या जवाब?

December 09, 2024

नई दिल्‍ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव(Delhi Assembly Election) में एक बार फिर रोहिंग्या(Rohingya) को लेकर आरोप-प्रत्यारोप (Counter charges)का दौर शुरू हो गया है। भाजपा दिल्ली(BJP Delhi) की कानून व्यवस्था के लिए रोहिंग्या को जिम्मेदार बताते हुए आम आदमी पार्टी पर उन्हें बसाने का आरोप लगा रही थी। वहीं, रविवार को आप नेताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के एक पुराने ट्वीट का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि रोहिंग्या को लाने व बसाने की साजिश भाजपा ने रची है। उन्होंने भाजपा पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

रोहिंग्या को कौन लाया और किसने बसाया?

आप के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरदीप पुरी का 17 अगस्त 2022 के एक ट्वीट को रीट्वीट कर भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने लिखा… ‘भाजपा नेता अपने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का ट्वीट पढ़ लें, ताकि पता चल जाए कि दिल्ली के अंदर रोहिंग्या को कौन लाया और किसने बसाया है। यह ट्वीट इस बात का सबूत है कि दिल्ली में रोहिंग्या को लाने और बसाने की साजिश भाजपा ने खुद रची। इन्हीं लोगों ने उन्हें ईडब्ल्यूएस फ्लैट, सुरक्षा और सभी सुविधाएं देकर यहां बसाया।’


पहले सच्चाई देखनी चाहिए : आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी हरदीप सिंह पुरी के ट्वीट पर लिखा कि भाजपा वालों को अरविंद केजरीवाल पर झूठे आरोप लगाने की इतनी जल्दी थी कि यह याद नहीं रहा कि रोहिंग्या को दिल्ली में कौन लाया, किसने बसाया, कहां बसाया। आज रोहिंग्या को लाने का आरोप लगाने वालों को हरदीप सिंह पुरी का ट्वीट देख लेना चाहिए कि सच्चाई क्या है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का ट्वीट पढ़िए, साफ हो जाएगा कि रोहिंग्या को कौन ले आया है। आप के सभी बड़े नेताओं ने हरदीप सिंह पुरी के उस ट्वीट को शेयर किया है।

इस पोस्ट पर सियासी ‘जंग’

17 अगस्त 2022 को हरदीप पुरी ने ट्वीट कर लिखा था कि भारत ने हमेशा उन लोगों का स्वागत किया है जिन्होंने देश में शरण मांगी है। एक महत्वपूर्ण फैसले में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स में शिफ्ट किया जाएगा। उन्हें बुनियादी सुविधाएं, यूएनएचसीआर आईडी और 24 घंटे दिल्ली पुलिस की सुरक्षा दी जाएगी। उसी को लेकर आम आदमी पार्टी ने रोहिंग्या के मुद्दे पर अब भाजपा पर पलटवार किया है।

आरोपों पर क्या बोली भाजपा?

इस मसले पर आम आदमी पार्टी के आरोपों का जवाब देते हुए भाजपा की ओर से जारी बयान में वीरेंद्र सचदेवा के हवाले से कहा गया कि अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की मौजूदगी, दिल्ली में ही नहीं वरन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में भी है। आम आदमी पार्टी ने 2022 में भी रोहिंग्या घुसपैठियों का मुद्दा उठाया था। हमने तब भी कहा था और अब भी दोहराते हैं कि शरणार्थी एक अलग मामला है, लेकिन घुसपैठियों को फ्लैटों में नहीं, वरन डिटेंशन कैंपों में रखा जाना चाहिए।

जब से वोटिंग से वंचित करने की मांग की तब से…

भाजपा ने कहा कि असली मसला वैध शरणार्थियों को बसाना नहीं है वरन लाखों अवैध रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशियों की मौजूदगी है। यह दिल्ली में ही नहीं अन्य राज्यों में भी है। दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जब से उनकी पार्टी ने अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों और बांग्लादेशियों को मताधिकार से वंचित करने और उन्हें देश से बाहर निकालने का अभियान शुरू किया है, तब से केजरीवाल और अन्य आप नेताओं को प्रभावित करने वाले मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए निराधार बयानबाजी का सहारा ले रहे हैं।

Share:

  • दिल्‍ली में फीडबैक जुटाने के लिए BJP हर क्षेत्र में भेजेंगी वैन, सचदेवा का दावा AAP से लोग परेशान

    Mon Dec 9 , 2024
    नई दिल्‍ली । दिल्ली(Delhi) के आगामी विधानसभा चुनाव (assembly elections)को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने कमर कस ली है। चुनाव की तैयारियों(Preparations for the elections) को लेकर दिल्ली भाजपा ने शनिवार को पंडित पंत मार्ग स्थित प्रदेश इकाई मुख्यालय में चुनाव कार्यालय खोल दिया। इसके अलावा पार्टी ने घोषणापत्र के लिए फीडबैक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved