img-fluid

बादशाह ने उड़ाया हनी सिंह की बीमारी का मजाक, हनी बोले…

December 27, 2024

मुंबई। रैप (Rap) की दुनिया के किंग हनी सिंह (Honey Singh) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी और बादशाह (Baadashaah) के बीच तनाव पर बात की। उन्होंने कहा कि वो बादशाह के साथ कभी काम नहीं करेंगे। बादशाह और हनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक साथ की थी। हालांकि, बाद में दोनों के बीच दूरियां आ गईं। कई बार दोनों को सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर निशाना साधते देखा गया। अब हनी सिंह ने बादशाह के साथ अपनी लड़ाई पर बात की।

हनी सिंह ने बादशाह को थूक कर चाटने वाला बताया। उन्होंने कहा, “अक्सर लोग मुझे मेरे और बादशाह के विवाद के बारे में पूछते हैं। दो लोगों में लड़ाई हो जाती है, जो दो लोग होते हैं, लेकिन 10 साल तक एक आदमी मुझे गालियां देता रहता है, मेरे बारे में गाने बनाता है, मेरी बीमारी का मजाक उड़ाता है, और मैनें कभी जवाब नहीं दिया।”



हनी सिंह ने कहा, इसी साल से मैनें इस बारे में बात करनी शुरू की और वो भी मेरे फैंस की वजह से। मेरे फैंस मुझे मैसेज करते थे कि प्लीज बोलिए, अब ये हमारी इज्जत के बारे में भी है। एक आदमी (बादशाह) आपके बारे में लगातार गंदा बोल रहा है। इसका नतीजा ये हुआ कि उसने (बादशाह) माफी मांगी और अपनी गलती मानी। लेकिन वो थूक कर चाटने वालों में से है। देखते रहिए, अभी वो फिर फ्लिप होगा। मैं ऐसे लोगों को कुछ भी नहीं मानता।”
बता दें, इसी साल बादशाह ने एक कॉन्सर्ट में कहा था कि उनके जीवन में एक फेज आया था जहां मैनें एक व्यक्ति (हनी सिंह) के बारे में अपने दिल में ग्रज रखा हुआ था। और अब मैं उसे खत्म करना चाहता हूं और उस ग्रज को पीछे छोड़ना चाहता हूं।

हनी सिंह की बात करें तो इस वक्त वो अपनी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री यो यो हनी सिंह: फेमस के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत से लेकर अपनी बीमारी, डाउनफॉल और अपने कमबैक के बारे में बात की है। डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह के परिवार को भी उनके बारे में बात करते देखा गया।

Share:

  • 'ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम...' पर छिड़ा विवाद, कांग्रेस के बाद अब लालू यादव ने भी बीजेपी को घेरा, पूछा ये सवाल

    Fri Dec 27 , 2024
    पटना । बिहार (Bihar) में बुधवार को अटल जयंती समारोह (Atal Jayanti Celebrations) के मौके पर महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ की ‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम’ वाली लाइन पर बवाल हो गया. विपक्ष इसे लेकर बीजेपी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस और आरजेडी प्रमुख लालू यादव (RJD chief Lalu Yadav) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved