
डेस्क: बांग्लादेश के पूर्व गृह मंत्री आजादुज्जमां खान कमाल ने देश से शेख हसीना की सरकार के पतन और मोहम्मद यूनुस की सत्ता संभालने के बाद देश में बदली परिस्थितियों के बारे में बताया. बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार में 10 साल से ज्यादा समय तक गृह मंत्री रहे आजादुज्जमां खान कमाल ने एक इंटरव्यू दिया.
इंटरव्यू में अवामी लीग के सीनियर नेता कमाल ने कहा, “बांग्लादेश में उनकी सरकार का तख्तापलट सेना और कट्टरपंथियों ने मिलकर किया.” उन्होंने बांग्लादेश के बेहतर भविष्य के लिए मोहम्मद यूनुस से पद छोड़ने और जल्द से जल्द चुनाव कराने की अपील की. इसके अलावा आजादुज्जमा खान कमाल ने भारत से मदद की अपील की है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved