मुंबई। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने नया सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) से पूछा है कि वह अब तक सीएम आवास ‘वर्षा’ (CM residence ‘Varsha’) में शिफ्ट क्यों नहीं हुए हैं। साथ ही आरोप भी लगाए हैं कि वर्षा को ढहा कर नया बंगला बनाए जाने की तैयारी चल रही है। हालांकि, इस पर सरकार या फडणवीस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
उन्होंने पूछा, ‘वहां आखिर क्या हुआ है? या जो वहां पहले थे उन्होंने कुछ तैयार किया है। यह राज्य की जनता के लिए चिंता का विषय है।’ विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के दो महीने बाद भी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वर्षा में रह रहे हैं। जबकि, फडणवीस पुराने आवास सागर में हैं।
राउत ने कहा, ‘ऐसा क्या हुआ है जो आपने वर्षा को तोड़कर नया बंगला बनाने का फैसला लिया है। मेरे पास पुख्ता जानकारी है, इसलिए यह सवाल उठा रहा हूं। पूरे बंगले को गिराने, जगह को खोदने और यहां नया बंगला बनाने के लिए… कुछ चल रहा है।’
रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि शिंदे सेना के कई मंत्री भी इस बात से खफा है कि उन्हें फ्लैट दिए गए हैं, जबकि, कुछ रिटायर्ड IAS अधिकारियों के पास बंगले हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved