
1. जंगल मेरी जन्मभूमि है,
महफिल मेरा धाम ।
सबके होंठ लग कर देती,
सरगम का पैगाम ।
उत्तर……..बांसुरी
2. एक सींग की ऐसी गाय,
जिता दो उतना हीं खाए ।
खाते – खाते गाना गाए,
पेट नहीं उसका भर पाए।
उत्तर……..आटा चक्की
3. आदि कटे तो गीत सुनाऊं,
मध्य कटे तो संत बन जाऊं।
अंत कटे साथ बन जाता,
संपूर्ण सबके मन भाता ।
उत्तर……….संगीत
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved