
इंदौर। तीन दिन से लापता एक शख्स का शव पेड़ पर लटका मिला। वह गैरेज पर काम करता था। नई जीवन की फैल निवासी 33 वर्षीय बसंत अशोक ईखे का शव मालवा मिल में एक पेड़ पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि वह भंवरकुआं क्षेत्र में एक गैरेज पर काम करता था। वह तीन दिन से लापता था। परिजन ने परदेशीपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। अभी यह साफ नहीं हुआ कि उसने आत्महत्या क्यों की। बसंत शादीशुदा था। उसकी एक बच्ची है।
हादसे में घायल युवक की 12 दिन बाद मौत
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सिरपुर बांक निवासी मो. अली पिता यूनुस को करीब 12 दिन पहले किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी, तब से उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान कल रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved