वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (America, President Donald Trump) ने आईफोन बनाने वाली कंपनी Apple के साथ-साथ Samsung को भी कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ये कंपनियां अपने स्मार्टफोन अमेरिका में मैन्युफैक्चर नहीं करती हैं, तो उन्हें 25% आयात शुल्क (Tariff) का सामना करना पड़ेगा। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने स्पष्ट कहा, “यह सिर्फ Apple तक सीमित नहीं है। Samsung और जो भी कंपनी अमेरिका में फोन बेचती है, उन सभी पर यह लागू होगा। अगर वे अमेरिका में फैक्ट्री लगाते हैं तो कोई टैरिफ नहीं होगा। लेकिन अगर नहीं लगाते तो 25% टैक्स देना होगा। वरना ये न्यायसंगत नहीं होगा।” ट्रंप ने Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा, “मैंने Apple के CEO टिम कुक को पहले ही बता दिया है कि अमेरिका में बिकने वाले iPhone यहीं बनने चाहिए। भारत या किसी और देश में नहीं। अगर ऐसा नहीं होता है तो Apple को अमेरिका में कम से कम 25% टैक्स देना होगा।” इस पोस्ट के तुरंत बाद Apple के शेयर 2.6% गिर गए, जिससे कंपनी का 70 अरब डॉलर का मार्केट कैप मिट गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved