नई दिल्ली। मुस्लिम देश मोरक्को (Morocco) में ईद-उल-अजहा से पहले सरकार के एक फैसले ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है। किंग मोहम्मद VI ने शाही फरमान में इस साल कुर्बानी के बकरे (Sacrificial goats) पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद देशभर में बकरों की खोज के लिए छापेमारी की जा रही है। इस फैसले से देशभर में बवाल मचा हुआ है।
मोरक्को किंग ने “आर्थिक और स्वास्थ्य कारणों” का हवाला देकर इस्लामी परंपरा को रद्द करने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद पुलिस ने कई शहरों और इलाकों में घर-घर छापेमारी कर लोगों के बकरे जब्त कर लिए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरक्षाबल घरों से बकरों को ले जा रहे हैं। इस घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।
किंग ने लोगों से बकरीद पर लोगों से संयम बरतने की अपील की है। उधर, देश में इस्लामी विद्वानों ने इसे धार्मिक अधिकारों का हनन और जनता की धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved