
नई दिल्ली । केंद्र में मोदी सरकार(modi government) की 11 साल(11 years) की उपलब्धियों (achievements)को जन-जन (people)तक पहुंचाने के लिए बीजेपी(BJP) ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda)ने पार्टी के सांसदों से कई कार्यक्रमों पर चर्चा की थी। सशस्त्र बलों के सम्मान में तिरंगा यात्रा पर खास फोकस किया जा रहा है। कई राज्यों में बीजेपी ने जनसंपर्क अभियान तेज किया है। सरकार के कामकाज को लेकर वर्कशॉप, प्रेस कॉन्फ्रेंस, तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
इसलिए बनाई गई जनसंपर्क की योजना
BJP सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार के मंत्री भी अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में जाएंगे और वहां कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। BJP ने सरकार की बीते 11 सालों की उपलब्धियों को जनसंपर्क मुहिम में तब्दील करने की योजना बनाई है। मंत्रालय भी अपनी प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों और बदलावों का लेखा-जोखा दे रहे हैं। हरियाणा में BJP का सेवा महाभियान शुरू हुआ है।
मंडल स्तर पर संकल्प सभाओं का आयोजन
BJP हरियाणा समेत कई राज्यों में जून महीने में सेवा, संगठन और संकल्प के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिला स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रफेशनल मीट और प्रदर्शनी होंगी। मंडल स्तर पर संकल्प सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा योग प्रशिक्षण और शिविर, वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved