img-fluid

एअर इंडिया की लंदन-अहमदाबाद फ्लाइट रद्द, दो दिन में तीन विमानों में आई खराबी

June 17, 2025

अहमदाबाद. तकनीकी खराबी (Technical glitch)  के कारण एअर इंडिया (Air India’s) की अहमदाबाद-लंदन ( London-Ahmedabad) फ्लाइट ( flight) रद्द ( cancelled) कर दी गई है। यह वही रूट है, जिस पर AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान AI-159 दोपहर 1.10 बजे अहमदाबाद से रवाना होना था। इसका लंदन पहुंचने का समय शाम 6.25 बजे बताया गया। बीते दो दिन में तीन बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में तकनीकी समस्या देखी गई। पहले एयर इंडिया AI315 (हांगकांग से दिल्ली) संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण बीच उड़ान में ही वापस लौट आया। इसके बाद सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट को कोलकाता में ही ठहरना पड़ा और अहमदाबाद-लंदन की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा है।


अहमदाबाद से गैटविक, लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-159 के एक यात्री ने कहा कि मैं दोपहर 1 बजे एअर इंडिया की फ्लाइट से लंदन के गैटविक जाने वाला था, लेकिन मुझे पता चला है कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है। क्रू मेंबर फ्लाइट रद्द करने का कोई कारण या किराया वापसी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। एक यात्री के रिश्तेदार ने कहा कि हमें बताया गया है कि आज की फ्लाइट रद्द कर दी गई है और यह कल सुबह 11 बजे रवाना होगी। यहां सभी यात्री परेशान हैं। एक अन्य यात्री ने कहा कि मैं अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ यात्रा कर रहा हूं। हमें एयरलाइन कंपनी से फ्लाइट रद्द करने के बारे में कोई जवाब नहीं मिला है।

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट के एक इंजन में खराबी
इससे पहले सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट के एक इंजन में मंगलवार को तकनीकी खराबी आ गई थी। इस वजह से कोलकाता के हवाई अड्डे पर विमान के निर्धारित ठहराव के दौरान यात्रियों को नीचे उतारना पड़ा। ड्रीमलाइनर विमान एआई180 समय पर (रात 12.45 बजे) हवाई अड्डे पर पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। लगभग सुबह 5.20 बजे विमान से सभी यात्रियों को उतरने के लिए कहा गया। विमान के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि उड़ान सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया।

अहमदाबाद हादसे के बाद डर का माहौल
विमान सेवा ऐसे वक्त रद्द करनी पड़ी है, जब पांच दिन पहले अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाले एअर इंडिया का विमान एआई-171 उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास भवन से टकराकर क्रैश हो गया था। दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में 230 यात्री, 10 केबिन क्रू सदस्य और दो पायलट सहित 242 लोग सवार थे। ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी।

दिल्ली आ रहे एयर इंडिया ड्रीमलाइनर विमान में आई थी खराबी
इससे पहले बीते दिन हांगकांग से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को बीच उड़ान में ही तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद वापस अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा था। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की ओर से संचालित यह फ्लाइट AI315 हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल भारत में एअर इंडिया की तरफ से किया जा रहा है।

रविवार को लंदन से चेन्नई आ रही फ्लाइट में भी हुई थी दिक्कत
रविवार को भी लंदन के हीथ्रो हवाइ अड्डे से चेन्नई (भारत) के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए35 ने उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी दिक्कत महसूस की थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर दोपहर 1:16 बजे (ब्रिटिश समयानुसार) पर 36 मिनट की देरी से उड़ा, लेकिन लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर पायलटों ने फ्लैप सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत पाए। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को डोवर की खाड़ी के ऊपर होल्डिंग पैटर्न में घुमते हुए कई चक्कर लगाए। इसी दौरान विमान लगभग 30 मिनट तक 12,000 फीट पर रहा और सुरक्षित लैंडिंग के लिए अतिरिक्त ईंधन हवा में ही गिराया गया, ताकि वजन कम हो सके। कुल लगभग एक घंटा 45 मिनट बाद विमान ने हीथ्रो के रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्रियों और क्रू को सकुशल उतार लिया गया।

Share:

  • खामेनेई को बेदखल करने के लिए ईरान के पूर्व राजा के बेटे ने भरी हुंकार, बोले-हमारा समय आ गया है...

    Tue Jun 17 , 2025
    नई दिल्ली. ईरान (Iran) के कुछ ऐसे नागरिक हैं जो मुल्क पर इजरायली (Israeli) हमले का समर्थन कर रहे हैं. ये लोग इसे मुक्ति का संघर्ष कह रहे हैं. ऐसे ही एक व्यक्ति हैं रजा शाह पहलवी(Reza Shah Pahlavi). ये नाम कोई साधारण नाम है. रजा शाह पहलवी वो व्यक्ति हैं जिनका खानदान कभी ईरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved