img-fluid

दिल्ली पहुंचे CM मोहन यादव और भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, शाह-नड्डा से होगी मुलाकात

July 08, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) और मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) मंगलवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं ने कई केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। सीएम ने सबसे पहले उपभोक्ता मामले,खाद्य और सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की। इसके बाद वे सूचना प्रसारण राज्यमंत्री डॉ.एल मुरुगन से मिलने पहुंचे।


सीएम यादव और प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल शाम को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने उनके आवास जाएंगे। शाम को दोनों नेता गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात के लिए पहुचेंगे। इसके बाद सीएम केंद्रीय कोयला मंत्री जी.किशन रेड्डी और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भी मुलाकात करेंगे।

Share:

  • MP कांग्रेस विधायक ने दिया विवादित बयान, कहा- जो मर्द थे वो जंग में आए और जो हिजड़े थे वो संघ में गए

    Tue Jul 8 , 2025
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर (Congress MLA Sahab Singh Gurjar) का विवादित बयान सामने आया हैं। उन्होंने अशोकनगर जिले में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में आरएसएस को लेकर अपशब्द कहे। साहब सिंह ने कहा कि जो मर्द थे वह जंग में आए, जो हिजड़े थे, वह संघ में गए। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved