
उज्जैन में आज फिर मिले 4 कोरोना संक्रमित
उज्जैन। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में आज 1161 लोगो की सैम्पल रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। चारों मरीज अलग-अलग क्षेत्र से मिले हैं। इनमें दो बुजुर्ग हैं और दो युवा शामिल हैं। जिले में 21 मरीज उपचाररत् है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 876 तक पहुंच गया। वहीं अब तक कोरोना से 71 लोगो की मौत हो चुकी है। अब तक 784 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। आज तक कुल 27629 सैंपल लिए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved