img-fluid

क्रेन ने महिला संत को 10 फीट घसीटा, मौत

July 31, 2025

  • एरोड्रम थाना क्षेत्र की घटना ठ्ठ आक्रोशित लोगों ने की क्रेन में तोडफ़ोड़ ठ्ठ आगजनी की कोशिश

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में अखंडधाम आश्रम की महिला संत की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह बाबा मस्तान हनुमान मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार क्रेन ने टक्कर मार दी और करीब 10 फीट तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में संत के सिर पर पहिया चढऩे से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला संत प्रतिदिन अखंडधाम आश्रम से कुछ ही दूरी पर स्थित बाबा मस्तान हनुमान मंदिर दर्शन के लिए आती थीं। आज भी वह नियमित दर्शन कर लौट रही थीं, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। लोगों के अनुसार दुर्घटना के कुछ ही समय पूर्व उन्होंने किसी को केला प्रसाद दिया था और दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंची थीं। हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।


गुस्साए रहवासियों और राहगीरों ने मौके पर ही क्रेन को घेर लिया और उसमें जमकर तोडफ़ोड़ कर डाली। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि भीड़ क्रेन को आग लगाने ही वाली थी, लेकिन मौके पर पहुंचे अखंडधाम के अन्य संतों ने लोगों से शांत रहने की अपील की। अखंडधाम के संतों ने बताया कि मृत महिला संत बंगाल की रहने वाली थीं और समय-समय पर आश्रम में आकर रुकती थीं। उनका नाम किसी को ठीक से ज्ञात नहीं था। मौके पर पहुंची एरोड्रम थाना पुलिस ने शव को एक निजी वाहन से पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया और मौके से क्रेन चालक को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। क्रेन को भी जब्त कर लिया गया। कृष्णा क्रेन सर्विस की क्रेन थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share:

  • लक्ष्मी मेमोरियल वाले पुल पर दोनों ओर सर्विस सेंटर की गाडिय़ों का कब्जा

    Thu Jul 31 , 2025
    वाहन चालकों को हो रही परेशानी… पूरी सडक़ पर भी गड्ढे इंदौर। लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल वाला पुल बनने के बाद भी यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को राहत नहीं मिल रही है। यहां बने सर्विस सेंटर वालों ने पुल पर कब्जा कर लिया है। इनके यहां आने वाली गाडिय़ां पुल के दोनों ओर खड़ी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved