
टोरंटो। कनाडा (Canada) के मिसीसॉगा शहर (Mississauga City) में प्रभु श्रीराम (Lord Shri Ram) की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। यह उत्तरी अमेरिका (North America) की सबसे ऊंची राम प्रतिमा है। इससे हिंदू श्रद्धालुओं (Hindu Devotees) में भारी उत्साह है। मिसीसॉगा शहर में रविवार को हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भगवान राम की सबसे ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण हुआ। आधार से उसकी ऊंचाई 51 फीट से भी ज्यादा ऊंची हो सकती है। इस प्रतिमा की स्थापना के साथ ही कनाडा जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
यह प्रतिमा ओंटारियो के हिंदू हेरिटेज सेंटर में स्थापित है। यह प्रतिमा उत्तर अमेरिका में हिंदुओं की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का नया प्रतीक बन गई है। कनाडा में भारतीय प्रवासी समुदायों के लिए श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना एक ऐतिहासिक क्षण रहा। इस प्रतिमा का अनावरण रविवार को ओंटारियो के मिसिसॉगा स्थित हिंदू हेरिटेज सेंटर में किया गया। यह प्रतिमा फाइबरग्लास से बनी हुई है। यह मूर्ति अब ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में स्थापित हो गई है।
इस उद्घाटन समारोह में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, जिनके साथ कई प्रमुख राजनेता भी उपस्थित थे। इनमें महिलाएं और कनाडा की मंत्री रेची वल्डेज़, ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष शफकत अली, अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू शामिल थे। हाउस ऑफ कॉमन्स में विपक्ष के नेता भी मौजूद रहे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved