img-fluid

‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ को मिला पहला करोड़पति, 7 करोड़ के सवाल पर लिया बड़ा रिस्क, क्या रच पाएगा इतिहास?

August 18, 2025

मुंबई। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) होस्टेड फेमस क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ (KBC 17) का धमाकेदार आगाज हो चुका है। ये शो ने शुरू होने के साथ ही सुर्खियों में बना हुआ है। केबीसी में एक बार फिर से अमिताभ का शानदार अंदाज देख न सिर्फ कंटेस्टेंट बल्कि दर्शक भी काफी खुश हैं। अमिताभ के इस शो के पहले ही हफ्ते में दर्शकों को इस सीजन का पहला करोड़पति मिल गया है।



शो को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति

सोनी टीवी पर ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ का एक लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो में दिखाया गया कि उत्तराखंड के रहने वाले आदित्य कुमार शानदार तरीके से खेल को आगे बढ़ा रहे हैं। अमिताभ के पूछे गए सभी सवालों का जवाब आदित्य ने बिल्कुल सही दिया। इस तरह आदित्य ने 1 करोड़ के सवाल का भी जवाब बिल्कुल सही दिया। एक करोड़ की रकम जीतकर आदित्य फूले नहीं समा रहे थे। बिग बी ने भी उठकर आदित्य को गले लगाया।

7 करोड़ के सवाल पर टिकी नजरें

एक करोड़ जीतने के बाद आदित्य सीधे 7 करोड़ के सवाल पर पहुंच गए हैं। अब हर किसी की नजरें ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ जैकपॉट वाले सवाल पर टिकी है। हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि क्या आदित्य 7 करोड़ के जैकपॉट वाले सवाल का सही जवाब दे पाएंगे। फिलहाल, ये जानने के लिए सभी काफी उत्सुक हैं।

दोस्तों संग केबीसी को लेकर किया मजाक

आदित्य ने अमिताभ बच्चन के सामने अपने कॉलेज के दिनों का एक मजेदार किस्सा सुनाया। आदित्य ने बताया कि जब वो कॉलेज में थे तब उन्होंने अपने दोस्तों के साथ केबीसी को लेकर एक मजाक किया था। उन्होंने कहा था कि कॉलेज में केबीसी की शूटिंग होने वाली है। ये सुनकर सभी दोस्त रोज तैयार होकर आते थे, लेकिन जब एक हफ्ता बीत गया तब खुद आदित्य ने बताया कि वो मजाक कर रहे थे। ये सुनकर बिग बी खूब हंसे। आदित्य ने आगे बताया कि अब जब वो फाइनली इस शो के लिए सिलेक्ट हुए तब भी उनके दोस्त इसे मजाक ही समझ रहे थे।

Share:

  • MP : उमरिया जिले के सरकारी स्कूल के हॉस्टल से एक साथ 5 लड़कियां लापता, पता लगाने के लिए SIT गठित

    Mon Aug 18 , 2025
    उमरिया । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उमरिया जिले (Umaria district) के एक सरकारी स्कूल (Government school) के हॉस्टल (Hostel) से 5 लड़कियों के लापता (girls missing) होने से हड़कंप मच गया। एक अधिकारी ने बताया कि कक्षा 8 की ये छात्राएं शहर के गिंजरी इलाके में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स हॉस्टल से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved